india

CBI Case Arrested: भ्रष्टाचार पर CBI का कड़ा प्रहार: IRS अधिकारी अमित सिंघल 25 लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नकेल कसते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक IRS का अधिकारी भी शामिल है, जिसने शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

CBI Case Arrested : दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के एक वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार सिंघल और एक अन्य निजी व्यक्ति का नाम शामिल है, जो भ्रष्टाचार के जाल में फंसे पाए गए।

इन दोनों पर एक शिकायतकर्ता से ₹25 लाख की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप है। यह रकम कुल ₹45 लाख की मांगी गई रिश्वत का एक हिस्सा थी।

₹45 लाख की रिश्वत का सनसनीखेज मामला
CBI Case Arrested : CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक, अमित कुमार सिंघल, भारतीय राजस्व सेवा के 2007 बैच के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित करदाता सेवा निदेशालय (Directorate of Taxpayer Services) में अतिरिक्त महानिदेशक के महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे। उनके साथ इस गोरखधंधे में एक निजी व्यक्ति भी शामिल था।

CBI Case Arrested : सीबीआई के अनुसार, इन दोनों ने शिकायतकर्ता से आयकर विभाग से संबंधित मामलों में “अनुकूल व्यवहार” करने और उसे संभावित कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माने और उत्पीड़न से बचाने के एवज में कुल ₹45 लाख की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सीबीआई को दी, जिसके बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाया।

सीबीआई ने ऐसे कसा शिकंजा
सीबीआई ने 31 मई को प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी लोक सेवक ने न केवल रिश्वत मांगी, बल्कि मांग पूरी न करने पर शिकायतकर्ता को गंभीर परिणाम भुगतने और प्रताड़ित करने की धमकी भी दी थी।

इसके बाद, सीबीआई ने पूरी तैयारी के साथ योजना बनाई और आरोपियों को ₹25 लाख की रिश्वत (कुल मांगी गई राशि का आंशिक भुगतान) लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी आईआरएस अधिकारी अमित सिंघल को नई दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जल्द ही सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की गहराई से जांच करने और अन्य संभावित संलिप्तताओं का पता लगाने के लिए सीबीआई दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान भी चला रही है।

Back to top button