Pre Monsoon Rain : प्री-मानसून की बौछारों से बदला मौसम का मिजाज ,5 जून तक पहुंचेगा मानसून
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

Pre Monsoon Rain :प्री-मानसून की बौछार पडऩे से शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। रिमझिम फुहार पडऩे से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।आज सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश होती रही। इस साल मौसम विभाग ने समय पूर्व मानसून के सक्रिय होने की संभावना जाहिर की है। माना जा रहा है कि मानसून के पूरी तरह से सक्रिय होने से पहले आज पड़ी बौछारे प्री-मानसून के रूप में हुई। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। दो दिनों से अचानक आसमान में काले मेघों का डेरा जमा हुआ है। आज सुबह बादल बरस पड़े।
हल्की बूंदों के साथ शुरू हुई बौछारे रिमझिम फुहारों में बदल गई। बारिश होने के बाद मौसम खुशगवार हो गया है। इस साल गर्मी ने अपने सख्त तेवर से लोगों के होश उड़ा दिए थे। गर्म हवाओं के थपेड़ों से दोपहर को घर से निकलना मुश्किल हो गया था।
Pre Monsoon Rain :अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि इस साल 45 डिग्री तापमान बढऩे का अंदेशा जाहिर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद गर्मी ने अपने तेवर में ढ़ील नहीं बरती।लोगों को चूभती हुई गर्मी ने झकझोर कर रख दिया था। सूर्य की तपिश से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। इस बीच मौसम में बदलाव का संकेत दो-तीन दिनों से हो रहा था।आज सुबह बादलों के बरसने के बाद गर्मी गायब हो गई। बताया जा रहा है कि आज हुई बारिश प्री-मानसून का ही एक रूप है। केरल में मूसलाधार बारिश के साथ मानसून ने आमद दे दी है।
माना जा रहा है कि अगले सप्ताहभर के भीतर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग ने बस्तर के रास्ते मानसून के दाखिल होने की संभावना जाहिर की है। खेती-किसानी के लिहाज से भी किसानों को मानसून के सक्रिय होने का इंतजार है। हालांकि खेतों में साफ-सफाई का दौर चल रहा है। मिट्टी मरम्मत का काम करने के अलावा खेतों से कांटे और कंकड़ निकाले जा रहे हैं। किसान सुबह से दोपहर होने तक खेतों में नजर आ रहे हैं। उन्नत किसानों द्वारा ट्रेक्टर के जरिये मिट्टी को बेहतर बनाने के लिए जुताई में जुट गए हैं। वहीं छोटे किसान भी बैल और हलों को लेकर खेतों की ओर रूख करने लगे हैं।देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है।
वहीं शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।
Pre Monsson Rain :मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज भी बारिश के आसार हैं। आज दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई।पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम है।
साथ ही अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।मौसम विभाग के मुताबिक आज कोरिया , बिलासपुर , कोरबा में मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Pre Monsoon Rain