Big news
स्टंटबाज लट्टू पाण्डेय गिरफ्तार…हुज्जवाजों पर भी गिरी पुलिस की गाज..तीनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
स्टंटबाज को पुलिस ने भेजा केन्द्रीय जेल

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने कार में स्टंट करने वाला बदमाश लूटू पाण्डेय और अन्य को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा। बाल मुकुन्द यादव उर्फ छोटू निवासी डबरीपारा साईंस कालेज और विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व निवासी स्कूल चौक चिंगराजपारा है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार 21 मई को बदमाश रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय कार में स्टंट करते हुये रील बनाकर इंस्टाग्राम में पोस्ट किया। जानकारी के बाद स्टाफ को भेजकर आरोपी को समझाइश दी गकयी। लेकिन लूटू पाण्डेय हुज्जतबाजी करते हुये वाद विवाद करने लगा। पेट्रोलिंग दौरान सह आरोपी बालमुकुन्द यादव और विक्रम उर्फ जोधर गंधर्व अपने घर के पास गाली गुप्तार कर क्षेत्र में शांति भंग करते पाए। पुलिस ने दोनों को समओझाया। लेकिन आरोपियों ने वाद विवाद शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस कप्तानरजनेश सिंह ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी का आदेश दिया। इसी क्रम में सरकन्डा पुलिस के जवानों ने तीनों को पकड़कर प्रतिबंधक धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया। तीनों आरोपियों केन्द्रीय जेल दाखिल कराया गया।