LIVE UPDATE
Big news

“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 79वां स्वतंत्रता दिवस — जोश, परेड और प्रगति की गूंज”

बिलासपुर… दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय बिलासपुर सहित रायपुर और नागपुर मंडलों में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, स्काउट एंड गाइड और सेंट जॉन एंबुलेंस के दस्तों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, कर्मचारी, सेवानिवृत्त रेलकर्मी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और फैंसी ड्रेस शो के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की झलकियां मंच पर जीवंत कीं।

महाप्रबंधक ने शहीदों को नमन करते हुए रेल के हालिया उपलब्धियों का उल्लेख किया—यात्री सुविधाओं में नए फुटओवर ब्रिज, प्लेटफ़ॉर्म रेजिंग, एस्केलेटर व लिफ्ट, 135 किमी नई लाइन, 112 किमी ऑटो सिग्नलिंग, “कवच” प्रणाली का विस्तार, सोलर प्लांट, वर्षा जल संचयन और सेंट्रल हॉस्पिटल में ब्लड बैंक व टेलीमेडिसिन जैसी पहलें शामिल रहीं। अंत में समारोह में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close