LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG News-स्पा सेंटरों में पुलिस की ​दबिश, 7 संचालिकाओं को किया गया गिरफ्तार

CG News- दुर्ग जिले के भिलाई शहर के सूर्या मॉल में एक बार ​पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने यहां चल रहे स्पा सेंटरों पर शिकंजा कस दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है।

CG News-मिली जानकारी के अनुसार, मामला स्मृतिनगर की है। दरअसल, यहां पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि स्पा की आड़ में यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इससे पहले भी पुलिस ने इन सभी स्पा सेंटरों में काईवाई कर चुकी है। लेकिन कुछ वक्त बाद ये फिर से चालू हो गए थे।

फिलहाल पकड़ी गई सभी संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन स्पा सेंटरों से कोई और अवैध कारोबार तो नहीं जुड़ा है।

Back to top button