LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

5000 का ईनामी आरोपी गिरफ्तार..आरोपी 4 महीने से था  फरार.. मुखबिर की सूचना पर जाल में फंसा..जाल – न्यायिक रिमांड पर जेल

बिलासपुर/सीपत।….नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। सीपत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी पर बिलासपुर एसएसपी द्वारा 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 2 मई 2025 को मटासीपारा ग्राम कुली निवासी लंबोदर वैष्णव ने नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। लेकिन गिरफ्तारी के डर से वह घटना के बाद से फरार हो गया।

सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर लंबोदर वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला जांजगीर-चांपा में आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। कार्रवाई में आरक्षक शरद साहू और आरक्षक आकाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close