LIVE UPDATE
Big news

40 वर्षीय शिक्षक की शर्मनाक हरकत – जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा

बिलासपुर…तखतपुर थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा घटनाक्रम

22 सितम्बर को पीड़िता थाना तखतपुर पहुँची और लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 21 सितम्बर की शाम 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। उसी दौरान शिक्षक दिलीप कुमार पटेल (40 वर्ष), निवासी जनकपुर रोड तखतपुर ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की और बेड टच किया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

पूरी जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। सबूत पुख्ता मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close