LIVE UPDATE
Big news

ठगी का 26 लाख इस तरह खाते में आया…गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया….जमाताड़ा के ठगों से है दोनो का कनेक्शन

पुलिस ने दो अन्तरजिला ठगों को गिरफ्तार कर दाखिल कराया जेल

बिलासपुर—-साइबर रेंज थाना पुलिस को 2 अंतरजिला शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसके पहले आईजी डॉ.संजीव शुक्ला के विशेष निर्देश पर फर्जीवाड़ा कर म्यूल खाता से लाखों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पहले ही जेल दाखिल कराया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी खाता उपलब्ध कराने वाले गिरोह के लगातार सम्पर्क में थे।अब तक की जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से केवाईसी के नाम पर ओटीपी के जरिए कुल 2674701 रूपयों की ठगी को अंजाम दिया है। पकड़े गए दोनो आरोपी जिला सक्ती के रहने वाले हैं।
 पक़ड़े गए दोनो ठगों का नाम और पता
1) हेमंत चंद्रा पिता रामदयाल चंद्रा निवासी वार्ड नं. 5 कुसुमझर थाना डभरा जिला सक्ती
2)रोहित रायल पिता लक्ष्मण सिंह रायल निवासी वार्ड नं. 11 फगुरम चौकी फगुरम सक्ती
        पुलिस के अनुसार  सकरी निवासी जॉनसंन एक्का को कॉलर फोन कर बताया कि वह बैंक अधिकारी है। आरोपी ने आनलाइन केवाईसी के बहाने पीड़ित बैंक ओटीपी हासिल कर  बैंक खाता से लोन 26,74,701 का लोन लिया।  शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर पतासाजी अभियान चलाया।
 एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आईजी के विशेष आदेश पर रेंज साइबर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।पीड़ित से बैंक खाता की जानकारी लेने के साथ संभावित म्यूल बैंक खातों का पता लगाया। इस दौरान पुलिस को ऑनलाईन ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। पुलिस ने पतासाजी कर सक्ती जिला  स्थित कुसुूमझर थाना डभरा से  हेमंत चंद्रा और फगुरम चौकी क्षेत्र से रोहित रायल को घेराबंदी कर धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान हेमंत चंद्रा और रोहित रायल ने बताया कि दोनों की ग्राम रबेली निवासी गांधी से जान-पहचान हुई। करीब सात महीने पहले गांधी ने फरगुरम गांव आया। उसने बताया कि राउलकेला निवासी शाहआलम खान समेत आसनसोल और जामताड़ा के साथियों से जान-पहचान है। गांधी ने जानकारी दिया कि ऑनलाईन केव्हाईसी अपडेट करने और निवेश कर अच्छा रिटर्न पाने के लिए ठगी की रकम को हस्तांतरण करने के लिए  बैंक खातों की जरूरत होती है। बदले में अच्छा खासा कमीशन मिलता है।
  पुलिस के अनुसार पैसों के लालच में हेमंत चंद्रा ने अपना और रोहित रायल ने पत्नि अनीता रायल का बैंक में खाता खुलवाया। खाता में ठगी का रकम आने के बाद दोनों ने रूपया ठगों के खाते में ट्रांसफर किया। बदलें में दोनो को कमीशन मिला। पूछताछ के बाद दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close