LIVE UPDATE
politics

Vinay kumar: कांग्रेस ने की नए पीसीसी चीफ़ की नियुक्ति

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व डिप्टी स्पीकर विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की जगह ली है, जो साल 2021 से प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और जिनकी अध्यक्षता में दिसंबर 2022 में कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव जीता था।

नए अध्यक्ष का राजनीतिक प्रोफाइल: विनय कुमार सिरमौर जिले की रेणुका जी विधानसभा सीट से विधायक हैं और शिमला संसदीय क्षेत्र से आते हैं।

वह अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से संबंध रखते हैं, जिसकी प्रदेश की कुल आबादी में हिस्सेदारी 25.22 फीसदी है। नया पद संभालने के लिए विनय कुमार ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष को अपना डिप्टी स्पीकर पद से इस्तीफा सौंपा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उनकी विधानसभा सदस्यता बरकरार रहेगी। वह पहले हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए अध्यक्ष विनय कुमार को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विधायक दल के मेरे साथी विनय कुमार जी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपका लंबे समय का जनसेवा का अनुभव निश्चित ही संगठन को नई दिशा और नई ताक़त देगा। हम एकजुट होकर कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करेंगे और संगठन की मजबूती को नया आयाम देंगे।”

प्रतिभा सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं और राजपूत समाज से ताल्लुक रखती हैं। हिमाचल में राजपूत समाज की आबादी लगभग 32.72 फीसदी है।

प्रतिभा सिंह 2004 में मंडी सीट से सांसद बनी थीं। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह हिमाचल सरकार में मंत्री हैं। हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह को बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के हाथों हार का सामना करना

पड़ा था।

Back to top button
close