BilaspurChhattisgarh

दो सगे भाइयों ने पैर बांधकर मारा…आदिवासी की लाश को जंगल में जलाया..पुलिस के हाथ आयी हड्डी,गमझा और चप्पल भी

आरोपियों ने हत्या के बाद जलाया शव..पुलिस को किया गुमराह

बिलासपुर–हत्या के बाद षड़यंत्र कर प्रमाण मिटाने की नियत से शव जलाने के जुर्म में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बेलगहना कोटा पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सायकल चोरी प्रकरण में मौत की घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 103(1), 238, 61, 3(5) के तहत गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों का नाम सतबीर यादव और देवनाथ यादव है। दोनों आरोपी जोबापारा सेमरी के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार 28 फरवरी को जोबापारा सेमरी निवासी बालकुंवर भैना ने बेलगहना चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। बालकुूंवर ने पुलिस को बताया कि  22 जनवरी 2025 की रात्रि से उसका बेटा  मिलाप सिंह भैना घर  नहीं आया। रिपोर्ट पर पुलिस ने  गुम इंसान का मामला दर्ज किया । अपनी शिकायत में पीडिता ने बताया कि  बेटे को रात्रि में सतबीर यादव बुलाकर ले गया था।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। संदेही सतबीर यादव और देवनाथ यादव को  हिरासत में लेकर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनो आरोपियों ने पहले तो घटना की जानकारी से इंकार किया। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर जरूरी प्रमाण हासिल किया। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या का जुर्म कबूल  किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सतबीर यादव से मृतक मिलाप सिंह भैना ने  2 घंटे के लिए सायकल मांगा इसके बाद वापस नही किया। 22 फरवरी 2025 की रात्रि 10: बजे सतबीर मृतक को अपने घर लेकर गया। अपने भाई देवनाथ यादव के साथ  सायकल के बारे में पूछा। मृतक मिलाप सिंह ने बताया कि सायकल केंदा निवासी केवल केवट उर्फ पप्पू को 1500 रुपए में बेच दिया है। पैसे भी खर्च हो गए हैं
सायकल बेचने की खबर पर दोनों भाइयों ने मिलाप सिंह भैना का पैर बांधकर डंडा से जमकर पीटा। घायल मिलाप ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनो आरोपी मृतक का शव अजगरमाडा जंगल स्थित डेम के पास लेकर गये। लकड़ी गोबर कंडा से आग लगाकर जला दिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर घटनास्थल का एक बार फिर निरीक्षण किया। डॉग के सहयोग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना स्थल से राख़, हड्डी के अवशेष और एक जोड़ी पैरागान चप्पल, हरा चेकवाला गमछा बरामद किया। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Back to top button