LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Train Cancel List: शीतकालीन छुट्टियों के बीच रेलवे ने रद्द की 21 ट्रेनें

Train Cancel List/बिलासपुर। शीतकालीन छुट्टियों के बीच रेलवे ने 21 ट्रेनें रद्द कर दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के डोंगरगढ़ सेक्शन अप लाइन पर अतिरिक्त लूप लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहने की जानकारी रेलवे ने दी है।

Train Cancel List/रायपुर मंडल में 11 एवं नागपुर मंडल में संचालित होने वाली 10 गाड़ियां रद्द रहेगी।

Train Cancel List/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्राप्त सूचना के अनुसार अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत डोंगरगढ़ पर परिचालन क्षमता में वृद्धि एवं संरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अप अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण से संबंधित प्री नॉन-इंटरलॉकिंग 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक एवं नॉन इंटरलॉकिंग 27 दिसंबर 2025 को कार्य किया जाएगा। रद्द रहने वाली गाड़ियों में रायपुर रेल मंडल के रायपुर एवं दुर्ग की 11 गाड़ियां रद्द रहेगी। एवं नागपुर रेल मंडल के गोंदिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस ( इतवारी) बालाघाट, डोंगरगढ़ की 10 गाड़ियां रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

  • 01 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 26 दिसंबर 2025
  • 10 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 27 दिसंबर 2025
  • 09 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 28 दिसंबर 2025
  • 01 मेमू पैसेंजर यात्री गाड़ी का 29 दिसंबर 2025

26 दिसंबर को रद्द रहेगी ये ट्रेन

गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू, गोंदिया से 26.12.25 को रद्द रहेगी।

27 दिसंबर 2025 ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू, दुर्ग
  • गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया
  • गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, इतवारी से
  • गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू, गोंदिया से
  •  गाड़ी संख्या 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से
  • गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू, झारसुगुड़ा से
  • गाड़ी संख्या 58205 रायपुर– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रायपुर से
  • गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू डोंगरगढ़ से

28 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
  • गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, गोंदिया से
  • गाड़ी संख्या 68714 मेमू नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी– बालाघाट मेमू, इतवारी से
  • गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू, बालाघाट से
  •  गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू, इतवारी से
  • गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू, गोंदिया से
  • गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
  • गाड़ी संख्या 68729 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर से
  • गाड़ी संख्या 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू, डोंगरगढ़ से
  • गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर, इतवारी से
  • गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू गोंदिया से

गंतव्य से पहले समाप्त की जाने वाली गाड़ियां/Train Cancel List

  • 27.12. 25 को गाड़ी संख्या 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ (मेमू) को दुर्ग में आंशिक समापन किया जाएगा तथा यह गाड़ी दुर्ग–डोंगरगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।
  • 27.12.25 को गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर (मेमू/पैसेंजर) को दुर्ग से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा तथा यह गाड़ी डोंगरगढ़–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

Back to top button
close