LIVE UPDATE
Big news

गोली चली…या चलाई गयी…घायल को अस्पताल देखने पहुंची पुलिस..जमकर हो रही चर्चा..रेत चुंगी के लिए हुआ झगड़ा..!

पिस्तौल आयी कहां से...कहीं रेत माफिया तो शामिल नहीं...

बिलासपुर— जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित लमेर में रेत के अवैध खनन को लेकर रेत माफियाओं के बीच विवाद हो  गया। विवाद के बीच एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दिया। घटना 5 मई शाम करीब 6 बजे की है। गोली से घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए बिलासपुर  स्थित रिंग रोड 2 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल  पहुंच गयी। लेकिन पुलिस पड़ताल में अलग ही कहानी सामने आयी। बावजूद इसके  चर्चा में है कि  गोली रेत घाट पर कब्जा और अवैध वसूली को लेकर चली है। 

खबर कोटा थाना क्षेत्र के लमेर गांव से है…रेत का उत्खनन और वसूली को लेकर हथियार बन्द युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दिया। गोली चलने से लमेर का युवा पंच और रेत कारोबारी का गुर्गा गिरिजाशंकर ऊर्फ दीपक यादव घायल हो गया।  घायल दीपक यादव को बिलासपुर रिंग रोड नम्बर दो स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक पुलिस सुरक्षा में खतरे से बाहर है।

 लेकिन मामले को लेकर पुलिस का अलग ही पड़ताल सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल ने जानकारी दिया कि अस्पताल में भर्ती दीपक यादव ने बयान दिया है कि 5 मई मंगलवार को लगभग शाम 6-7 बजे ग्राम लमेर निवासी अपने दोस्त दीपक रजक के साथ  घूम रहा था। इसी दौरान गाँव के ही दीनू भोई के दुकान के पास छबि यादव मिला।
 बातचीत के दौरान छबि यादव ने पिस्तौल दिखाया। दीपक यादव और दीपक रजक ने पिस्तौल को नकली बताया। इसके बाद छबि यादव ने ट्रैगर दबा दिया। और गोली सीधे गिरजाशंकर यादव ऊर्फ दीपक यादव के बाएं पैर पर लगी। घायल गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव को आनन फानन में अस्पताल में दाखिल कराया गया । फिलहाल दीपक खतरे से बाहर है।
      राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि छबि यादव की निशानदेही पर पिस्टल  बरामद कर लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि आखिर छबि यादव के पास पिस्तौल कहाँ से आई?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close