CG: कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस खेत में पलट गई। हादसे के दौरान बस के अंदर बच्चे सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को बस के अंदर से निकाल कर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना जिले के ग्राम दामापुर एवं कापादाह की है। सनराइज पब्लिक स्कूल बिसेसरा की स्कूल बस आज दोपहर बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी। बस ग्राम दामापुर एवं कापादाह के पास पहुंची थी। इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगे खेत में पलट गई।

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बस के अंदर फंसे बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सूरक्षित बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए तत्काल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पंडरिया में भर्ती कराया गया।

डाॅक्टरों के मुताबिक, बच्चों को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में पता चला हैं कि बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल मामले में बस के चालक से पूछताछ की जा रही है।