LIVE UPDATE
Big news

डंडा मारकर मोबाइल छीनते थे आरोपी, पुलिस ने मिनटों में खेल खत्म किया

बिलासपुर… ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर डंडा मारकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तोरवा थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल के साथ-साथ पहले की वारदातों में छीने गए 6 मोबाइल फोन कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

वारदात का तरीका

24 सितम्बर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मेहंदी हसन ट्रेन से रायपुर जा रहे थे। बिलासपुर आउटर के पास ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी गिरोह ने यात्री को डंडा मारकर मोबाइल गिरा दिया और फिर उसे लूटकर फरार हो गए। ट्रेन से कूदने की कोशिश में पीड़ित युवक घायल भी हो गया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिन 4 आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम इस प्रकार हैं । प्रवीण कुमार यादव , निवासी शांति विहार कॉलोनी महमंद, थाना तोरवा।अखिलेश दास, निवासी हेमू नगर, चंदन पान ठेला के पास, थाना तोरवा।अंकुश ललपुरे, निवासी हेमू नगर, थाना तोरवा। निकेश यादव, निवासी शंकर नगर यादव मोहल्ला, थाना तोरवा।

पुलिस की कार्रवाई

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। गहन छानबीन और पतासाजी के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से 1 लूटा गया मोबाइल और पहले यात्रियों से छीने गए 6 अन्य मोबाइल बरामद किए गए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close