Big news

शादी का झांसा देकर आरोपियों ने भगाया…अलग अलग अपराध में दोनों ने किया बलात्कार..बालिका समेत आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने शादी का झांसा देकर किया अपहरण और बलात्कार

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने गायब 2 नाबालिक बालिका को बरामद करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम साहिल नागदेवे और आकाश विश्वकर्मा है। साहिल यादव मोहल्ला टिकरापारा और आकाश विश्वकर्मा टल अवास अशोक नगर का रहने वाला है। 
सरकन्डा पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को थाना उपस्थित होकर शिकायत कर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बालिका 7 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 7  बजे घर से बिना बताये चली गई है। पतासाजी के बाद भी बालिका की जानकारी नहीं मिल रही है। शायद किसी ने नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर अपहरण कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया।
इसी तरह एक अन्य मामले मे 18 मई 2025 को नाबालिक लड़की की गायब होने की जानकारी परिजनों ने दी। शिकायत कर्ता के अनुसार नाबालिग लड़की को फूसलाकर अपहरण किया गया है।
पतासाजी के दौरान 22 मई को जानकारी मिली कि गायब लड़की रेलवे स्टेशन  में साहिल नागदेवे के साथ है।जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की को रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। संदेही साहिल नागदेवे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी तरह दूसरे मामले में संदेही आकाश विश्वकर्मा के घर से ल़ड़की को बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़कियों ने बताया कि आरोपियों ने  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी साहिल नागदेवे और आकाश विश्वकर्मा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Back to top button