LIVE UPDATE
Bilaspur

आतंक फैलाते पकड़ाया आरोपी..पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा…चाकू के साथ कोर्ट में किया गया पेश

बटनवाला चाकू के साथ पकड़ाया आदतन बदमाश

बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र मे आशांति फैलाने के जुर्म में हथियार के साथ आरोीप शेख फारूख को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरो को धमकाता पकड़ा गया। आरोपी गोविंद नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। विधिवत कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कराया है। 
                    सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग के दौरान गोखले नाला पुल बन्नाक चौक के पास एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को राहगीरों को चाकू से डराते धमकाते रंगे हाथ पकडा है। इसके पहले आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबन्दी कर धर दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम गोविन्दनगर निवासी शेख फारूक होना बताया।  बटनवाला धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close