LIVE UPDATE
Big news

गौ तस्करी का फरार आरोपी 8 साल बाद पकड़ाया..इन्दौर निवासी आरोपी को…पुलिस ने यहां से धर दबोचा…भेजा गया जेल

पचपेढ़ी पुलिस ने 8 साल बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर—पचपेड़ी पुलिस ने गौ तस्करी का 8 आरोपी से फरारी काट रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम , धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया है। आरोपी राकेश जायसवाल बाण गंगा थाना बाणगंगा इंदौर मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
                 बताते चलें कि आईजी के निर्देश पर कप्तान रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर गौ तस्करी से जुडी गतिविधियों और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। साथ ही लंबित मामलों को जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा। इसी क्रम में पचपेड़ी पुलिस ने 8 साल से फरार गौ तस्कर की पतासाजी करने टीम को जहां तहां रवाना किया।
पुलिस टीम को मुखबीर से जानकारी मिली कि 8 साल से फरार गौ तस्करी का स्थाई वारंटी राकेश जायसवाल इस समय मुंगेली क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के बाद वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने धावा बोला। आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया है। आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close