tecno pova curve 2 5g launch -8000mAh की महाबली बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ टेक्नो का नया फोन, जानें कीमत और फीचर्स

tecno pova curve 2 5g launch/स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए ‘Pova Curve Series’ का विस्तार किया है। कंपनी ने अपना लेटेस्ट हैंडसेट Tecno Pova Curve 2 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन न केवल अपने प्रीमियम कर्व्ड लुक के लिए चर्चा में है, बल्कि इसमें दी गई 8000mAh की विशाल बैटरी ने टेक जगत में तहलका मचा दिया है।
इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन के डिजाइन को स्लिम (मात्र 7.42mm) और हल्का (192 ग्राम) रखा है, जो इसे सेगमेंट का सबसे आकर्षक फोन बनाता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल।
डिस्प्ले: 4500 निट्स की सुपर ब्राइटनेस/tecno pova curve 2 5g launch
टेक्नो पोवा कर्व 2 5G में 6.78 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
-
रिफ्रेश रेट: 144Hz (स्मूथ गेमिंग के लिए)
-
ब्राइटनेस: 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस (कड़ी धूप में भी साफ दिखेगा)
-
सुरक्षा: स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
परफॉर्मेंस: 16GB तक की रैम पावर
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 8GB रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करेगा।
कैमरा: 50MP का प्राइमरी सेंसर/tecno pova curve 2 5g launch
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है:
-
50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर।
-
2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
बैटरी: एक बार चार्ज करें, दिनों तक इस्तेमाल करें/Tecno 8000mAh Battery Phone
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि:
-
एक सिंगल चार्ज पर 48.1 घंटे का कॉलिंग टाइम।
-
16.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक।
-
बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कीमत, सेल और ऑफर्स
टेक्नो ने इसे दो स्टोरेज वेरियंट में पेश किया है:
-
8GB + 128GB: ₹27,999
-
8GB + 256GB: ₹29,999





