LIVE UPDATE
Bilaspur

यौन उत्पीड़न मामले में शिक्षक की अपील खारिज, सजा के 3 साल बाद भी सेवा में कायम

रायपुर…नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए गए एक शिक्षक की अपील पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे खारिज कर दिया है। पीड़िताओं की गवाही को एक अन्य नाबालिग छात्रा ने पुष्ट किया, जिसने यह भी बयान दिया कि उसकी सहेलियों का भी अपीलकर्ता शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था। कोर्ट ने कहा कि पीड़िताओं की गवाही को खारिज करने का कोई ठोस कारण नहीं है, इसलिए विशेष न्यायाधीश का आदेश यथावत रखा गया है।

गौरतलब है कि आरोपी शिक्षक को प्रकरण के विचारण के दौरान निलंबित किया गया था। हैरानी की बात यह है कि सजा सुनाए जाने के तीन वर्ष बाद भी आरोपी शिक्षक सेवा में बना हुआ है। यह मामला शिक्षा विभाग की लापरवाही को भी उजागर करता है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close