LIVE UPDATE
Bilaspur

अवैध शराब नेटवर्क पर करारा वार— 55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस का प्रहार— 55 लीटर के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर…अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जलसों से एक आरोपी को 55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जलसों निवासी शिवनारायण वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर बिक्री की तैयारी में है।

सूचना की तस्दीक के बाद कोनी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी शिवनारायण वर्मा को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले चार पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close