LIVE UPDATE
Big news

त्योहारों से पहले सख्त कार्रवाई..लिस्टेड अपराधी गिरफ्तार..तीनों गुंडा सलाखों के पीछे

बिलासपुर….त्योहारों के पूर्व सीपत पुलिस ने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वाले गुंडा-बदमाशों पर सख्त शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सभी आरोपी थाना सीपत के गुंडा-बदमाश सूची में शामिल हैं और इनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों का नाम सोहन वर्मा, दीपक वर्मा उर्फ रूरू ,विमल वर्मा  है। सभी आरोपी सीपत बाजारा पारा के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता शैलेंद्र कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नवाडीह के पास सोहन वर्मा और उसके साथी विमल वर्मा एवं दीपक वर्मा ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए आरोपी हाथ, मुक्का और डंडे से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग भी की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़ित को चोटें आईं।

पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। मामले में उनके खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close