Chhattisgarh

IPS Transfer: बीस आईपीएस के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

Ips transfer।रायपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों के बाद इतवार को IPS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

मिली जानकारी अनुसार सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं। इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार SP, सूरज सिंह धमतरी SP, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़ और योगेश पटेल बालोद SP बनाए गए हैं। SR भगत गौरेला पेंड्रा SP और विजय पांडे को जांजगीर-चांपा का SP बनाया गया है।

आईपीएस अफसर पवन देव को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक बनाए गए हैं। इसके अलावा अजातशत्रु बहादुर सिंह को इंटेलिजेंस DIG बनाए गए हैं। ध्रुव गुप्ता CID के IG बनाए गए हैं।

वहीं जांजगीर-चांपा SP को CID के AIG बनाए गए हैं। इसके साथ ही जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग SP से हटाकर CAF पांचवी बटालियन जगदलपुर भेजा गया है। वहीं बालाजी राव सोमावार कानून व्यवस्था विशेष शाखा के IG बनाए गए हैं।

Back to top button