Big news
विशेष चेकिंग अभियान..पुलिस को बड़ी सफलता…11 स्थायी वारंटी समेत 19 गिरफ्तार…160 बदमाशों के ठिकाने पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने 159 गुंडा और निगरानी बदमाशों पर बोला धावा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर– पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष आदेश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस की संयुक्त टीम ने जगह जगह चलाए गए अभियान के दौरान 11 स्थायी वारंट और 19 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 30 वारंट तामील किया। साथ ही जिला बदर के बदमाशों के खिलाफ भी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 159 गुंडा और निगरानी बदमाशों को तलब किया। सघन चेकिंग अभियान में गुंडा-निगरानी बदमाशों के अलावा संदेहियों पर शिकंजा भी कसा है।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर जिला पुलिस ने शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग का विशेष अभियान चलाया है। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने जगह जगह धावा भी बोला है। इस दौरान पुलिस टीम ने गुंडा व निगरानी बदमाशों,वारंटियों की धरपकड़ भी किया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 11 स्थायी वारंट और 19 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 30 वारंट तामील किया है। जिलाबदर के 3 बदमाशों और पूर्व में जिलाबदर किए गए 21 बदमाशों पर भी शिकंजा कसा है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कुल 159 गुंडे और निगरानी बदमाशों को पुलिस ने तलब भी किया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने 62 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाकर पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया। सघन चेकिंग अभियान में 5-6 वर्षों से फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार भी किया है। थाना सीपत, कोटा के विभिन्न प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 2 आरोपियों को धर दबोचा है। इसके अलावा अन्य प्रमुख बदमाशों को तलब कर गतिविधियों की समीक्षा की है।
कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग या रेड कार्रवाई पुलिस व्यवस्था की हमेशा चलने वाली प्रक्रिया है। आज भी शहर और ग्रामीण थाना क्षेत्र में प्रक्रिया के तहत अभियान चलाया गया। इस दौरान वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है। अपराध और अपराधिक गतिविधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर यह अभियान निरंतर चलेगा।