LIVE UPDATE
Bilaspur

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान..300 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा…तीस से अधिक गुंडा बदमाशों को किया गिरफ्तार

कप्तान के आदेश पर पुलिस ने थानावार चलाया सघन चेकिंग अभियान

बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 300 से अधिक संदिग्धों का पड़ताल किया है। पुलिस टीम ने इस दौरान पुलिस ने 20 से अधिक गुंडा-बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि अभिायन के दौरान बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी करना और कानून व्यवस्था को बेहतर अंजाम देना भी है।
पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेन्द्र जायसवाल की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के विशेष निर्देश विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कानून व्यवस्था का बेहतर संचालन के मद्देनजर आपराधिक तत्वों पर पुलिस टीम प्रभावी कदम उठाते हुए करीब 300 से अधिक संदिग्धों का पड़ताल किया। इस दौरान 20 से अधिक गुंडा बदमाशों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और  सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में जगह जगह दबिश दिया। इस दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से गुंडे-बदमाशों और बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध व्यक्तियों का सघन चेकिंग किया गया।
अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधिकांश संदेही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, मिदनापुर जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिलासपुर आए व्यक्तियों से गहन पूछताछ को अंजाम दिया गया। सभी का आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल ICJS पोर्टल के माध्यम से किया गया।
सभी संदेहियों का फिंगरप्रिंट्स लेकर डाटाबेस से मिलान किया गया। उचित दस्तावेज नहीं पाए जाने वालों को कब्जे में लिया गया। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी के अलावा अपराध में शामिल वालों पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि बिलासपुर पुलिस जन सुरक्षा के संकल्पित है। किसी भी गुंडा-बदमाश या आपराधिक तत्वों को छोड़ा नहीं जाएगा। भविष्य में इस प्रकार का विशेष चेकिंग अभियान नियमित संचालित किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि  बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से लेंते हुए जानकारी पुलिस से साझा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close