संजू त्रिपाठी हत्याकांड… फरार शूटर बनारस से गिरफ्तार.. पढ़े.. घटनाक्रम की जानकारी
100000 रुपया लेकर आया.. घटना को अंजाम देने

बिलासपुर..तीन साल से फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है.. गिरफ्तार और रूपी का नाम विनय कुमार द्विवेदी उर्फ बासु उर्फ गुरुजी है । पुलिस के अनुसार विनय कुमार द्विवेदी की गिरफ्तारी के साथ ही अब तक संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामले में कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है..
बिलासपुर पुलिस को चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन साल से फरार मुख्य आरोपी विनय कुमार द्विवेदी उर्फ बासू उर्फ गुरुजी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से गिरफ्तार किया है।
संजू हत्याकांड मामले में शामिल फरार आरोपी विनय कुमार द्विवेदी पर पुलिस ने 5000 का इनाम घोषित किया था…आरोपी लगातार रेड कारवाई के बाद भी.. फरार चल रहा..पुलिस ने नेटवर्क तैयार कर आरोपी को शुक्रवार रात वाराणसी के फत्तेपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर धर दबोचा।
गिरफ्तारी की कार्रवाई और बरामदगी
उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की फील्ड यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को कपसेठी से बड़ागांव की ओर पैदल जाते हुए देखा। पुलिस के रुकने के इशारे पर आरोपी भागने लगा..लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा ।
आरोपी से बरामद सामन
पुलिस के अनुसार छानबीन में आरोपी से 315 बोर का देसी तमंचा,दो जिंदा कारतूस,200 नकद बरामद किए गए।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विनय कुमार द्विवेदी उर्फ बासू उर्फ गुरुजी बताया। आरोपी ने जानकारी दिया कि वह मुख्य रूप से चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र चमरौहा गांव का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ बिलासपुर के सकरी के अलावा बिहार, नोएडा, और वाराणसी में हत्या, लूट, NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतापगढ़ के एक लाख के इनामी अपराधी एजाज के बुलावे पर वाराणसी आया था।
संजू त्रिपाठी हत्याकांड घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार दिसंबर 2022 में संजू त्रिपाठी की सकरी बायपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रारंभिक जांच में संजू के परिवार के ही कुछ सदस्य का शामिल होना पाया गया.. इनमें प्रमुख नाम मृतक का भाई कपिल त्रिपाठी,पिता जयनारायण त्रिपाठी,पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी,मुंह बोली बहन कल्याणी,जीजा भरत तिवारी शामिल हैं। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की करवाई की गयी।कपिल त्रिपाठी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जैल में डाला गया…। बाद फरार शूटर दानिश अंसारी,पप्पू दाढ़ी (और प्रसुन गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल
आशीष तिवारी, रवि तिवारी, प्रेम श्रीवास, सुमित निर्मलकर, अमन गुप्ता,राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह,सावन पाठक, अभिषेक मिश्रा, ताबिज अंसारी और अन्य।
सह-आरोपी रवि सिंह को जमानत
रवि सिंह को जमानत मिल चुकी है,। कोर्ट को रवि ने बताया कि उसे हत्या की कोई जानकारी नहीं थी…,वह केवल रायपुर जाने के लिए साथ में निकला था।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी से बिलासपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश STF को बड़ी सफलता मिली है। इससे केस की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब बाकी बच गए आरोपियों पर और भी कड़ी नजर बनाए हुए है।