Big news

रेत माफियों ने चलाई गोली…दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल..घेराबन्दी में पकड़ाया जेसीबी ड्रायवर..फरार सरगना के पीछे पुलिस

रेत उत्खनन से रोका तो रेत माफिया ने चलाई गोली..दो घायल

राजनांदगांव—खबर राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहड़ से है। रेत माफियों ने रेत का अवैध उत्खकन करने वाले ग्रामीणों पर गोली चलाया है। गोली लगने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है। गोली चलने और लगने की खबर के बाद स्थानीय निवासियों में भयंकर आक्रोश है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। अपारध दर्ज कर फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

प्रदेश में रेत माफियों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक महीने पहले बलरामपुर में  रेत माफियों ने एक आरक्षक पर रेत से ट्रैक्टर चढाकर मौत के घाट उतार दिया। इस बात को लोग अभी भूले नहीं है कि नया मामला ग्राम मोहड़ से सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले के मेहड़ गांव में रेत माफिया के इशारे पर जेसीबी से अवैध उत्खखन किया जा रहा था। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने रेत का अवैध उत्खनन से रोका। इस बात से नाराज होकर रेत माफिया ने ग्रामीणों पर गोली चला दिया। गोली लगने से जितेन्द्र साहू समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेत माफियों की दादागिरी से नाराज ग्रामीण इसके पहले रेत माफिया को पकड़ पाते..आरोपी भागने में कामयाब रहा ।

 लेकिन ग्रामीणों ने जेसीबी समेत ड्रायवर को धर दबोचा। गोली चलने और विरोध की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल जितेन्द्र साहू समेत दूसरे घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जेसीबी समेत ड्रायवर को अपने कब्जे में लिया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार फरार रेत माफिया को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button