Big news

आरपेशन सिंदूर ने दिया संविधान बचाओ को झटका..नहीं आएंगे चिन पायलट..आधिकारिक घोषणा का इंतजार..बताया यह कारण

आपरेशन सिन्दूर के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस ने कार्यक्रम को किया निरस्त

बिलासपुर—पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने बिलासपुर में 8 मई को प्रस्तावित सचिन पायलट की संविधान सभा कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। बहरहाल अभी तक कांग्रेस से अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि यद्यपि सचिन पायलट के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।  औपचारिक एलान होना बाकी है। जानकारी देते चलें कि सचिन पायलट 8 मई को मंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन में संविधान बचाओ सभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन भारत का पाकिस्तान पर हमला के बाद कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। 

        जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी के एक बड़े पदाधिकारी ने बताया कि हमारी तैयारी पूरी थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को गुरूवार को बिलासपुर आना था। लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी देते चलें कि कांग्रेस नेता पिछले एक सप्ताह से संविधान बचाओ सभा का आयोजन को लेकर पार्टी के भीतर कई दौर की  बैठक कर तैयारी के साथ आगे बढ़ रहे थे।

    बीती रात्रि करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमला किया। सेना ने एक साथ 9 स्थान पर आतंकियों के लांच पैड को जमीदोज कर लिया। खबर के बाद दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसी दौरान फेसला किया गया कि सचिन पायलट कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। 

       यद्यपि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कार्यक्रम निरस्ती को लेकर फिलहाल अभी तक ना तो लिखित जानकारी मिली है। और ना ही मौखिक।  लेकिन आलास्तर से जानकारी मिल रही है कि युद्ध के हालात को देखते हुए बिलासपुर में आयोजित संविधान बचाओ सभा को निरस्त किया जाता है। 

Back to top button