Raipur School Summer Timing,बदला स्कूलों का समय: 20 मार्च से नई टाइमिंग लागू; भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

Raipur School Summer Timing।रायपुर: राजधानी रायपुर में समय से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तपती धूप और बढ़ते पारे को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
यह नया शेड्यूल 20 मार्च 2026 से पूरे जिले में प्रभावी होगा। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को लू और दोपहर की भीषण तपिश से बचाना है।
एक पाली (Single Shift) वाले स्कूलों का समय
ऐसे स्कूल जो केवल एक ही पाली में संचालित होते हैं, वहां प्राथमिक शाला से लेकर हायर सेकेंडरी तक के सभी छात्र अब सुबह की शिफ्ट में पढ़ाई करेंगे।
- समय: सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक।
- दिन: सोमवार से शनिवार।
दो पाली (Double Shift) वाले स्कूलों का समय।Raipur School Summer Timing
जिन स्कूलों का संचालन दो पालियों में किया जाता है, उनके लिए समय का निर्धारण कुछ इस प्रकार किया गया है:
- प्रथम पाली (प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक): सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक।
- द्वितीय पाली (हाई एवं हायर सेकेंडरी): सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक।
परीक्षाओं पर नहीं पड़ेगा असर
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल की टाइमिंग बदलने के बावजूद परीक्षा के कार्यक्रमों (Exam Schedule) में किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाएगा। पहले से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही बोर्ड और स्थानीय परीक्षाएं संपन्न होंगी।
पिछले दिनों सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की थी। फेडरेशन ने गरमी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव की मांग की थी। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांगों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रस्ताव सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी से मंगाये थे। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर रायपुर कलेक्टर ने अनुमोदन किया और फिर स्कूल के समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया।
डीईओ से स्कूल के संचालन समय में बदलाव की मांग करने वालों में सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव राजू टंडन, जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, संजय वर्मा, धर्मदास पाटिल, कैलाश बघेल, शिवपूजन सिंह और चंद्रकांत कनौजिया शामिल थे।





