LIVE UPDATE
Big news

दरिंदगी की सज़ा – गैंगरेप के दरिंदों को विशेष अदालत से 20 साल की सश्रम कैद

अंबिकापुर….न्यायपालिका ने महिला अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त रुख अपनाते हुए गैंगरेप के मामले में दोषी पाए गए आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है। यह फ़ैसला अंबिकापुर स्थित विशेष न्यायालय एट्रोसिटीज के न्यायाधीश अतुल कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सुनाया।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को गंभीरता से परखा। ठोस प्रमाणों के आधार पर अदालत ने यह माना कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जो न केवल पीड़िता बल्कि पूरे समाज की गरिमा पर आघात है।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे अपराधियों को कठोर सजा देना आवश्यक है, जिससे समाज में यह संदेश जाए कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close