Chhattisgarh
सड़क हादसे में गई प्रधान पाठक की जान, अन्य घायलों का चल रहा इलाज

रामानुजगंज(पृथ्वी लाल केशरी) ।दो बाईक की टक्कर में एक प्रधान पाठक की मौके पर मौत हो गई ।वहीं तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं । उक्त घटना ग्राम चिड़िया मोड़ के पास लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के मृतक की पहचान सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम के रूप में हुई है। वह अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक के काम से रामानुजगंज आ रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से संतोषी नगर पिपराही निवासी दो युवक बाइक पर आ रहे थे। मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दयाशंकर सिंह मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई। और उनके साथी अनिल मरकाम घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार संतोषी नगर पिपराही निवासी विक्रम और सूरज मंडल को भी गंभीर चोटे आई है। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है । घटना के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। गौर तलब है कि बलरामपुर जिले में नवजवान युवकों के द्वारा शहर की सड़कों से लेकर ग्रामीण सड़कों पर भी तीव्र रफ्तार की गति से खुलेआम बाइक चलाई जा रही है । यदि यही हाल रहा तो लोग काल के काल में इसी तरह समाते रहेंगे?





