LIVE UPDATE
Bilaspur

बढ़ते विवाद पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

बिरकोना में बढ़ रहा था विवाद, पुलिस ने समय रहते दबोचे दो

बिलासपुर..कोनी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संभावित विवाद की आशंका पर दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जन चौपाल के दौरान मिली शिकायत

चलित थाना जन चौपाल के दौरान बिरकोना क्षेत्र में विवाद और मारपीट की आशंका को लेकर शिकायत मिली। सूचना के बाद पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई की।

दो आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिरकोना निवासी विश्राम केवट और फागुराम को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button