शांति भंग करने वालों पर पुलिस की सख्ती, दो आरोपी न्यायालय में पेश
कानून व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका, दो पर पुलिस का शिकंजा

बिलासपुर…क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद की घटनाओं को रोकने के लिए कोनी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोनी क्षेत्र में चलित थाना जन चौपाल के दौरान मिली शिकायतों और संभावित विवाद की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में शांति भंग होने की आशंका सामने आने पर पुलिस ने सुरेंद्र टेंगवर और ईश्वर बंजारे, दोनों निवासी गतोरी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की मारपीट या विवाद की स्थिति को पहले ही नियंत्रित करना बताया गया है।





