LIVE UPDATE
Big news

सहकारी समिति में 63 लाख का धान घोटाला..रिपोर्ट में हुआ खुलासा… पुलिस ने दर्ज किया प्रबंधक, प्रभारी,आपरेटर पर FIR

तीनों आरोपियों ने मिलकर किया 63 लाख का धान घोटाला

बिलासपुर—गहन छानबीन और रिपोर्ट मिलने के बाद सकरी पुलिस ने सहकारी समिति प्रबंधक समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रभारी संस्था प्रबंधक पोड़ी, केन्द्र प्रभारी और कम्प्यूटर आपरेटर ने मिलकर करीब 63 लाख का धान पार किया है। मामले में जिला सहकारी शाखा प्रबंधन अभिषेक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र में घुटकू पोंडी सेवा सहकारी समिति का संचालन किया जाता है। जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने धान खऱीदी में धांधली किए जाने का नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया। अभिषेक शर्मा ने लिखित रिपोर्ट मे जानकारी दिया कि धान खरीदी के दौरान धांधली की शिकायत मिलने पर जिला सहकारी बैंक प्रबंधन ने जांच टीम का गठन किया। इस दौरान जानकारी मिली कि तत्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक अरूण कुमार कौशिक, तत्कालीन केन्द्र प्रभारी रामखिलावन और कम्प्यूटर आपरेटर हरी यादव ने मिलकर करीब 63 लाख का धान पार कर दिया है।
      पुलिस को अभिषेक शर्मा ने जानकारी दिया कि विभागीय रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी वर्ष 2023-24 के दौरान पोंड़ी (घुटकू) केंद्र में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई है। केन्द्र में 55,476 क्विंटल कुल धान में 2,226.77 क्विंटल धान का स्टॉक होना चाहिए था। लेकिन मौके पर मात्र 195.77 क्विंटल धान पाया गया। प्राप्त धान अमानक है। इस तरह गायब धान की बाजार कीमत करीब 62,96,100 से अधिक है।
पुलिस ने लिखित शिकायत के बाद तात्कालीन तत्कालीन प्रभारी संस्था प्रबंधक अरूण कुमार कौशिक, तत्कालीन केन्द्र प्रभारी रामखिलावन और कम्प्यूटर आपरेटर हरी यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close