Big news
राजस्थान से यहां पकड़ाया तस्कर…महिला को पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ किया गिरफ्तार..चाकूबाज पर भी गिरी गाज
ओडिशा से गांजा तस्करी का आरोपी खेतड़ी में हुआ खेत

बिलासपुर—पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में गांजा बिक्री के जुर्म में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा है। सिरिगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिला को 16 किलो से अधिक गांजा के साथ हिरासत में लिया। जबकि रतनपुर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा तस्करी करते आरोपियों की धरपकड़ के दौरान फरार आरोपी को राजस्थान से धर दबोचा है। दोनो थाना के अलावा तोरवा पुलिस ने भी आपरेशन प्रहार के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश को चाकू के साथ अपने कब्जे में लिया है।
16 किलो गांजा के साथ पकड़ायी
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर गांजा तस्करों के खिलाफ आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर पकड़ा गया है। पुलिस को जानकारी मिली कि राज लक्ष्मी नाम की महिला पानी टंकी खण्डहर के पास यादव नगर तिफरा मे गांजा की बिक्री कर रही है। महिला के पास एक मटमैला प्लास्टिक बोरी है। बोरी में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखी है। सूचना पर सिरगिटटी पुलिस टीम धावा बोला। बताए गए हुलिया के अनुसार महिला को पकड़ा। छानबीन के दौरान महिला से करीब 16 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया। बरामद गांजा की कीमत करीब 1,60000 रुपयों से अदिक है। इसके अलावा महिला से करीब 5000 रुपये नगद जब्त किया गया है। धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
फरार गांजा तस्कर राजस्थान में गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस ने दावा किया है कि फरार गांजा तस्कर को राजस्थान से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया है। पूछताछ के बाद ारोपी को जेल दाखिल कराया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांजा तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा तस्करी कर रहे आरोपी निलाचन बेहरा और विकम पात्रो निवासी बिरीकोट थाना अढभा जिला गजपति ओडिशा को 26 सितम्बर .2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेश शर्मा के कथन के अनुसार घटना के समय मनोज कुमार सैनी का नाम सामने आया। आरोपियों ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मनोज सैनी फरार होने में कामयाब रहा है। पूछताछ के बाद आरोपी के पीछे पुलिस टीम को खेतड़ी राजस्थान रवाना किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर मनोज कुमार सैनी को गिरफ्तार किया। रतनपुर लाने के बाद पूछताछ कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
चाकूबाज को घेराबन्दी कर पकड़ा गया
तोरवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धावा बोलते हुए वालिया गली पेंडलवार अस्पताल के पीछे से चाकूबाज आरोपी को गिरफ्तार किा है। आरोपी बलराज ध्रुव उर्फ गोलू चाकू दिखाकर आमजनों को डराते धमकाते पकड़ा गया। चाकू बरामद कर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे