LIVE UPDATE
Bilaspur

अनुकंपा नियुक्ति से पहले खुला मौका, दो आवेदनों पर 7 दिन में आपत्ति दर्ज कराने का अवसर

अनुकंपा नौकरी से पहले सत्यापन, दो आवेदकों पर आमजन से मांगी जानकारी

बिलासपुर..जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आमजन से दावा-आपत्ति मांगी गई है। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो आवेदकों के प्रकरणों की जांच के दौरान 7 दिन के भीतर संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर दिया है।

जारी सूचना के अनुसार यदि आवेदकों के परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत है या उनके खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक अथवा न्यायालयीन मामला लंबित है, तो इसकी जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर दी जा सकती है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में कार्यरत सकरी तहसील के बेलटुकरी निवासी स्व. शत्रुहन दास मानिकपुरी के पुत्र निखिल मानिकपुरी तथा कोटा तहसील के डबरीपारा निवासी स्व. बुधराम नायक के पुत्र रमेश कुमार ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया के तहत अब आमजन से तथ्यात्मक जानकारी आमंत्रित की गई है।

आवेदकों से संबंधित जानकारी ई-मेल estb@jskbmbilaspur.bank.in के माध्यम से या डाक द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक बिलासपुर, पिन कोड 495001 के पते पर भेजी जा सकती है। निर्धारित 7 दिवस की समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button