मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान जेब काटने के आरोप में एक गिरफ्तार

बड़वानी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बड़वानी जिले के पानसेमल में जनसभा और भगोरिया हाट के दौरान कई लोगों के जेब काटने के मामले में आज एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
पानसेमल पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर निवासी साजिद खान को गिरफ्तार किया गया है।
उसके पास से साढ़े 9 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। उसने बताया कि वह और उसके अन्य साथी क्षेत्र में होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर नजर रखते हैं, और मौका पाते ही भीड़ में जेब काट लेते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व ने बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बैठक का संचालन भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक एवं प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं पार्टी विधायक उपस्थित रहे।विस्तृत समाचार के लिए ह