Non teaching jobs: राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए वैकेंसी

Non teaching jobs: आरजीएनएयू ने गैर शिक्षण (नॉन-टीचिंग) के विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह एक खास मौका है।
राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (आरजीएनएयू) ने नॉन-टीचिंग के जिन 14 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के 1-1; जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, और स्टाफ नर्स के 2-2; और जूनियर तकनीशियन के 6 पद शामिल हैं।
आरजीएनएयू की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है।
ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीएससी/कॉमर्स में ग्रेजुएशन या बीबीए (फाइनेंस) या एमबीए (फाइनेंस) में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 से 40 साल के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 35,000 से 60,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी (आरजीएनएयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।





