LIVE UPDATE
Chhattisgarh

रात की रफ्तार बनी आफत: भारी वाहन की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चालक की हालत गंभीर

रात के अंधेरे में मौत की टक्कर: अज्ञात भारी वाहन ने कार को रौंदा

मस्तूरी… थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। मल्हार निवासी लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सामने से आई जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी कार क्रमांक CG 10 AS 1640 से मस्तूरी किसी काम से गए थे। रात लगभग 10:30 बजे वे वापस मल्हार लौट रहे थे। वेद परसदा और टिकारी के बीच मल्हार की दिशा से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी में फंसा पैर, मौके पर मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद चालक का पैर वाहन में ही फंस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में इलाज जारी,वाहन की तलाश

मस्तूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात भारी वाहन की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात की यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को सामने ला रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close