LIVE UPDATE
Bilaspur

फेडरेशन गतिविधियों के साथ नया कैलेंडर जारी..संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित

फेडरेशन का वार्षिक कैलेंडर जारी

बिलासपुर…जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कैलेंडर का अनावरण किया।

इस अवसर पर फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. बी.पी. सोनी, महासचिव किशोर शर्मा सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फेडरेशन की गतिविधियों, संगठनात्मक समन्वय और आगामी वर्ष की रूपरेखा को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

विमोचन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी-अधिकारी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। अंत में फेडरेशन के महासचिव किशोर शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close