LIVE UPDATE
No news items found.
Big newsBilaspurChhattisgarh

लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज! शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की सख्त चेतावनी—‘नीति से नहीं माने तो एक्शन तय’

गजेन्द्र यादव का बड़ा ऐलान, ‘तीन साल की मास्टर प्लान से बदलेंगे स्कूल

बिलासपुर।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों और शैक्षणिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। कमी है तो केवल उन समर्पित शिक्षकों की, जो अपने स्कूल के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और बच्चों के भविष्य के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगी और लापरवाह शिक्षकों पर कार्यवाही से पीछे नहीं हटेगी।

मंत्री  यादव बिलासपुर जिला कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
सावन में आस्था फिसली, प्रशासन सोता रहा…!
बलरामपुर-रामानुजगंज...( पृथ्वीलाल केशरी)...सावन माह में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर पालिका और जिला प्रशासन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने स्कूल निरीक्षण हेतु विकसित विशेष ऐप को भी लॉन्च किया, जिसका उपयोग जनप्रतिनिधि और अधिकारी विद्यालयों की सतत निगरानी के लिए करेंगे। बैठक में शिक्षा सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, समग्र शिक्षा की एमडी डॉ. प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी सहित संभाग के आठों जिलों के शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि वे अगले तीन वर्षों के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार करें, जिसमें विद्यालय अधोसंरचना, शैक्षणिक वातावरण और शिक्षण गुणवत्ता में स्थायी सुधार के ठोस लक्ष्य तय किए जाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news -GAD का बड़ा फरमान; 3 साल से एक ही सीट पर जमे अधिकारी-कर्मचारियों की बदलेगी टेबल, जीएडी ने अनिवार्य रीशफलिंग का जारी किया आदेश
Cg news।रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और सुशासन लाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में कोई भी लापरवाही अस्वीकार्य है और केवल दीर्घकालिक योजनाएँ ही शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बना सकती हैं।

बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति पूरी तरह अनिवार्य की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
CG News: स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों के बच्चों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाने के निर्देश
नारायणपुर/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में मलेरिया मुक्त अभियान,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीईओ, बीईओ और बीआरसी को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा दौरा चार्ट का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिए गए, जिससे स्कूलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियाँ सुनिश्चित की जा सकें।

कक्षा 10वीं का परिणाम 85 प्रतिशत और 12वीं का 90% लाने का लक्ष्य दिया गया है। मंत्री ने कहा कि लक्ष्य सिर्फ उत्तीर्ण नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण कराना प्राथमिकता बने। उन्होंने मासिक परीक्षा की सतत समीक्षा, ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, अतिरिक्त कक्षाएं और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के लिए धारा-प्रवाह हिंदी पठन को बढ़ावा देने हेतु विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही माध्यमिक स्तर पर गणित और अंग्रेजी की बुनियादी दक्षता सुधारने पर फोकस करने को कहा गया।

बिलासपुर और सक्ति में अपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए मंत्री ने एक सप्ताह में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। ड्रॉपआउट रोकने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और समुदाय व पालकों से निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया।

मंत्री ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवा पुस्तिका, पासबुक और सभी स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इसे अत्यंत गंभीरता से लेने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री ने भवनविहीन विद्यालयों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा इस वर्ष मॉडल स्कूल चयन प्रक्रिया को गति देने को कहा। उन्होंने बीईओ के लिए लक्ष्य आधारित गोपनीय प्रतिवेदन प्रणाली लागू करने की बात कही। पीएम विद्यालयों की समीक्षा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी प्रगतिरत कार्यों को समयसीमा में पूरा कर इन विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण के मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शौचालय निर्माण–मरम्मत, पोताई, बिजली व पानी जैसी छोटी मरम्मतों का कार्य स्थानीय ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाए। इससे न केवल कार्य में तेजी आएगी, बल्कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से समस्याएँ स्वतः दूर होंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि 31 जनवरी तक शौचालय से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close