LIVE UPDATE
india

मेडिकल छात्र बंगाल के छात्रावास में फंदे से लटका मिला, जांच जारी

कलकत्ता।पश्चिम बंगाल के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के शौचालय में 21 वर्षीय छात्र फंदे से लटका मिला। वह बिहार का रहने वाला था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि लावण्य प्रताप पटना का रहने वाला था और एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, प्रताप का शव शनिवार रात को मिला, जिसके बाद शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रताप का परिवार दुर्गापुर आ चुका है।उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं ने सहपाठियों और छात्रावास में रहने वालों से पूछताछ की है।

पुलिस उन दावों की भी जांच कर रही है कि छात्र हाल की सेमेस्टर परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण हो गया था और मानसिक तनाव में था।

Back to top button
close