LIVE UPDATE
Bilaspur

घर के आंगन में चल रहा था शराब का धंधा.. आरोपी गिरफ्तार..55 लीटर महुआ शराब जब्त

शराब के साथ आरोपी धराया, आबकारी एक्ट में मामला

बिलासपुर…अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के निर्देशन में की गई। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोनी पुलिस लगातार सघन निगरानी कर रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जलसों निवासी शिवनारायण वर्मा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब तैयार कर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चार पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है। आरोपी शराब रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पूरी मात्रा को जब्त कर लिया गया।

पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close