LIVE UPDATE
india

एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल बाल बचे सांसदों समेत सैकड़ों यात्री..सूझबूझ और किस्मत ने दिया साथ

चेन्नई… तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2455 में तकनीकी खराबी के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, यूडीएफ संयोजक कोडिकुन्निल सुरेश, अदूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन, तमिलनाडु के सांसद रॉबर्ट ब्रूस सी सहित सैकड़ों यात्री सवार थे। यह हादसा 10 अगस्त की रात उस समय हुआ, जब उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी गड़बड़ी सामने आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।

दो घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा विमान

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से रात 8:17 बजे उड़ान भरने के बाद फ्लाइट ने खराब मौसम और तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई की ओर रुख किया। सांसद वेणुगोपाल के मुताबिक, उड़ान के लगभग एक घंटे बाद पायलट ने ‘सिग्नल में खराबी’ की घोषणा की। इसके बाद विमान लगभग दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा और लैंडिंग की अनुमति का इंतजार करता रहा।

 लैंडिंग में रनवे पर मौजूद था दूसरा विमान

वेणुगोपाल ने बताया कि पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान रनवे पर पहले से एक और विमान मौजूद था, जिसके चलते पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊपर उठा लिया। दूसरी कोशिश में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

जवाबदेही और जांच की मांग

घटना के बाद सांसद वेणुगोपाल ने DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस मामले की तत्काल जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा, “हम कौशल और भाग्य से बचे हैं। ऐसी चूक फिर कभी नहीं होनी चाहिए।”

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close