LIVE UPDATE
Big news

Chhattisgarh ka Mausam Kaisa Rahega-कड़ाके की ठंड से मिली मोहलत..अगले 4 दिनों तक बढ़ेगा पारा, जानिए मौसम विभाग का नया अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भारत में इस समय एक जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर भारत की ओर से आने वाली बर्फीली और ठंडी हवाओं का प्रवाह थोड़ा रुक गया है। इस आंशिक असर के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। राहत की बात यह है कि बस्तर संभाग सहित कई इलाकों में न्यूनतम तापमान अब सामान्य से ऊपर चला गया है, जिससे रात के समय महसूस होने वाली चुभन वाली ठंड कम हुई है।

Chhattisgarh ka Mausam Kaisa Rahega/छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

Chhattisgarh ka Mausam Kaisa Rahega/मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, अगले चार दिनों तक प्रदेशवासियों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के करीब पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव की वजह से अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड की वापसी के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भारत में इस समय एक जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर भारत की ओर से आने वाली बर्फीली और ठंडी हवाओं का प्रवाह थोड़ा रुक गया है। इस आंशिक असर के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। राहत की बात यह है कि बस्तर संभाग सहित कई इलाकों में न्यूनतम तापमान अब सामान्य से ऊपर चला गया है, जिससे रात के समय महसूस होने वाली चुभन वाली ठंड कम हुई है।

Chhattisgarh ka Mausam Kaisa Rahega/गौरतलब है कि जनवरी के शुरुआती दस दिनों में पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का दौर देखा गया था। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर चली थी और ज्यादातर स्थानों पर इसके गंभीर हालात बने हुए थे। दिसंबर के महीने में अच्छी ठंड पड़ने के बाद जनवरी के पहले पखवाड़े का आधा से ज्यादा समय कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच बीता। हालांकि, अब 11 से 15 जनवरी के बीच मौसम के मिजाज में नरमी रहने की उम्मीद है, जिससे आम जनजीवन को काफी राहत मिलेगी।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है।

Chhattisgarh ka Mausam Kaisa Rahega/इसी तरह दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक तापमान में यह स्थिरता बनी रहेगी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के रुकने से लोगों को कंपकंपी से निजात मिलेगी।

Back to top button
close