Gold Price Today- सोने-चांदी के दाम में बढ़त,जानिए इस साल अब तक कितने बढे दाम
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,147 रुपए बढ़कर 95,309 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,783 रुपए बढ़कर 95,800 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

Gold Price Today/21 मई 2025 को सोने और चांदी के दाम में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,502 की बढ़ोतरी के साथ ₹95,309 तक पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹93,807 प्रति 10 ग्राम थी।
Gold Price Today/वहीं चांदी भी इस बढ़त से पीछे नहीं रही, चांदी के दाम ₹1,532 बढ़कर ₹97,332 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले चांदी का भाव ₹93,800 के करीब था।
इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया है। जनवरी में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 के भाव पर था, जो अब ₹95,309 तक पहुंच चुका है, यानी कुल ₹19,147 की बढ़ोतरी। चांदी के दाम में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर लगभग ₹95,800 तक पहुंच गई है।
Gold Price Today/पिछले साल 2024 में भी सोने के दामों में ₹12,810 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल सोने की कीमत और भी बढ़ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जिससे भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक जा सकती है। यह अनुमान विदेशी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने जारी किया है।
सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्किंग से यह सुनिश्चित होता है कि सोना 24 कैरेट के मानकों के अनुरूप है। हर हॉलमार्केड पीस पर 6 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जो इसे असली और गुणवत्ता युक्त बनाता है।
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,570 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,420 रुपए है।
- भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,470 रुपए है।