Big news
बीच सड़क पर बर्थ डे पार्टी मनाते चार गिरफ्तार…पन्द्रह मोटरसायकल बरामद…पुलिस ने बाइक को किया कोर्ट के हवाले
बीच सड़क में बर्थ डे पार्टी....जश्न मनाने पुलिस भी पहुंच गयी
बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने खुली सड़क पर केट काटकर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इस दौरान अपने साथियों के साथ रास्ते पर ना केवल केक काटा। बल्कि मोटर सायकल खड़ा कर रास्ता भी जाम किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। चार लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार कर 15 मोटरसायकल को कब्जे में लिया है।
सरकन्डा पुलिस को जानकारी मिली कि रात्रि करीब दस बजे राजकिशोर नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के सामने लडको का जमावड़ा लगा है। बीच सड़क पर केक काटकर बर्थडे मना रहे है। इसके अलावा 10-15 मोटर सायकल बीच सड़क पर खड़ा कर यातायात को जाम कर दिया है।
जानकारी मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर रवाना किया गया। इस बीच पुलिस टीम को देखकर लड़के मोटर सायकल छोड़कर भागने लगे । लेकिन टीम ने आरोपियों का पीछा कर धर दबोचा। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपना नाम इरफान अली, सतीष ऊर्फ मन्टू यादव, इब्राहिम डेविड, आकाश ठाकुर बताया। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। साथ ही 15 नग मोटर सायकल जब्त कर एमवी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे