LIVE UPDATE
Big news

निर्वाचन आयोग ने कहा…इस तारीख तक जमा करें समस्त दस्तावेज..निर्धारित समय के बाद नहीं किया जाएगा भुगतान

विधानसभा,लोकसभा चुनाव में शामिल वाहनों का किराया भुगतान

बिलासपुर— वाहन मालिकों को शासन ने आदेश दिया है कि चुनाव के दौरान संचालित गाड़ियों का किराया भुगतान का फैसला किया गया है। शासन ने सभी वाहन मालिकों को निर्देश दिया है कि विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन में अधिग्रहित वाहनों का किराया भुगतान 25 अप्रैल तक किया जाएगा। अंतिम तारीख तक सभी वाहन मालिकों को जरूरी कागजात जिला निर्वाचन कार्यालय लेखा सामने के सामने पेश करना होगा। 
जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव के दौरान अधिग्रहित किए वाहनों का किराया भुगतान देने का फैसला किया है। निर्वाचन आयोग ने सभी वाहन मालिकों को निर्धारित तारीख के भीतर कागजात पेश करना होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा निर्वाचन 2024 में वाहन मालिकों से चुनाव में वाहनों का सहयोग लिया। चुनाव आयोग ने कहा कि वाहनों का किराया का भुगतान किया जाना है।
जिला उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने जानकारी दिया कि विधानसभा 2023, लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे वाहन मालिकों को जिनको वाहन का किराया भुगतान नहीं हुआ है। 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय लेखा शाखा  में अपने वाहन की आर.सी. और  बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा करना होगा। दस्तावेज पेश करने के साथ  कार्यालयीन समय में वाहन किराया का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिये गये समय अवधि के बाद वाहन किराया की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close