LIVE UPDATE
Bilaspur

विधायक के शह पर हो रहा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान , महिला जिला पंचायत सदस्य ने दी कार्यक्रम बहिष्कार की चेतावनी

बिलासपुर । कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों से समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और उनका अपमान करने की मंशा से जो कार्य वर्तमान समय में  हो रहे हैं वैसा आज तक नहीं हुआ, और बेलतरा क्षेत्र के विधायक श्री सुशांत शुक्ला के शह पर विभागीय अधिकारी विपक्षी पार्टियों से संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सार्वजनिक उपेक्षा अपमान कर रहे हैं, जो घोर निंदनीय और शर्मनाक है ।ये बातें जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 बिलासपुर श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास् ने एक बयान में कहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह विगत 20 वर्षों से ज्यादा समय से पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित होकर आ रहे हैं, लगातार पांच चुनाव उन्होंने जीता है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के तीन क्षेत्र आते हैं, कुछ ग्राम पंचायत कोटा जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बेलतरा के गांव उसमें आते हैं ।बेलतरा  क्षेत्र में दो में भाजपा समर्थित जिला सदस्य हैं  ।एक में वह कांग्रेस समर्थित है ।

उन्होंने आगे कहा कि विगत 2 वर्षों से ज्यादा समय से जब से सुशांत शुक्ला विधायक बने हैं, क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि की लगातार उपेक्षा उनके शह पर हो रही ह। शासकीय कार्यक्रमों, उद्घाटन शिलान्यास अनावरण में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को ससम्मान अतिथि के रूप में आमंत्रण और शिलालेख में उनका नाम दर्ज करने की परंपरा रही है, और प्रोटोकॉल भी यही कहता है । परंतु वर्तमान समय में जो भाजपा से जुड़े हैं वहीं इस कार्यक्रम में आमंत्रित रहते हैं  ।उन्हीं के नाम शिलालेख आदि में अंकित रहते हैं। संगठन के पदाधिकारी के भी नाम अतिथि के रूप में छपाए जाते हैं और शिलालेख में अंकित किए जाते हैं।परंतु कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों से दूर रखा जाता है। अधिकारियों से बात करने पर ऊपर से आया है, ऐसा जवाब देते हैं।

श्रीमती स्मृति श्रीवास ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में इस प्रकार की परंपरा शर्मनाक है। उन्होंने प्रेस के माध्यम से कहा कि यदि भविष्य में  सुधार नहीं किया गया तो ऐसे कृत्य को शह देने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का घेराव और कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया जाएगा।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close