जिला पंचायत सीईओ ने समय सीमा के बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

बलरामपुर(पृथ्वी लाल केशरी)। जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में राजस्व प्रकरण,स्वास्थ्य,आयुष्मान कार्ड,पीएम जनमन,खाद-बीज,पेयजल,जनदर्शन,पीजी पोर्टल सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
उन्होंने ग्राम स्तर तक मुनादी एवं अन्य माध्यमों से राजस्व पखवाड़ा की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने अविवादित एवं विवादित नामांतरण,खाता विभाजन, सीमांकन,अभिलेख त्रुटि सुधार,आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र,अभिलेख शुद्धता, लोक सेवा केंद्र एवं राजस्व न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत समय पर पंजीयन करने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके लिए विशेष निगरानी व आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातीय क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के नियमित संचालन की बात कही। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करें।
इस दौरान प्रधानमंत्री जनमन योजनाआयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना शेष हितग्राहियों के कार्ड शीघ्रता से बनाने के निर्देश दिए,ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र किसानों का पंजीयन कर योजना का लाभ दें। नियमित रखरखाव एवं खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजनों को पेयजल की सुविधा निर्बाध रूप से मिल सके।
बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस.लाल, अभिषेक गुप्ता, चेतन बोरघरिया,आर.एन. पाण्डेय,सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं से प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए





