LIVE UPDATE
Big news

हाईवे के डीजल चोर…पुलिस धावा में..तीन गिरफ्तार..इतने ही फरार…स्कार्पियो, बाइक समेत भारी मात्रा में डीजल बरामद

हाइवे पर सुनियोजित तरीके से रैकेट बनाकर दे रहे डीज़ल चोरी को अंजाम

बिलासपुर—राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर खड़ी वाहनों से डीजल चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने तीन आरोपी  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 35(1)(ई) और बीएनएस की धारा  303 (2), 317 (2),3 (5) का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों का नाम जांजगीर बलौदा निवासी मनीष कुमार, बिल्हा थाना निवासी दीपांशु कौशिक और  बिल्हा थाना से तुषार चक्रधारी है। 
 हिर्री पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान जानकारी मिली कि कुछ लोग बिना नंबर की स्कार्पियों वाहन और मोटर सायकल से चोरी का डीजल परिवहन कर  धौराभाठा सर्विस रोड के पास खड़े हैं। इस दौरान चोरी का डीजल और पेट्रोल बेच रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों के आदेश पर अलग से एक टीम को रवाना किया गया। धौराभाठा सर्विस रोड पहुंचकर टीम ने घेराबन्दी कर सफेद रंग की स्कार्पियो में बैठे चार लोगों के अलावा मोटरसायल को पकड़ने का प्रयास किया गया।
 लेकिन पुलिस की भनक लगते ही स्कार्पियों में बैठे चार में तीन लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक मोटर सायकल सवार समेत दो लोगों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान स्कार्पियों से पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार जांगडे निवासी बलौदा जांजगीर होना बताया। आरोपी ने बताया कि उसके साथ बैठे तीन फरार व्यक्तियों का नाम दर्राभाठा निवासी अशोक सोनवानी, बलौदा निवासी मोनू यादव, बलौदा निवासी सुभाष कश्यप है। इसके अलावा मोटरसायकल सवार ने अपना नाम बिल्हा थाना क्षेत्र निवासी दीपांशु कौशिक बताया। इसके अलावा तुषार चक्रधारी ने बताया कि वह महुआ चौक बिल्हा का रहने वाला है।
 पूछताछ के दौरान स्कार्पियो सवार मनीष कुमार जांगडे ने बताया कि बैजलपुर बलौदा निवासी कृष्णा कश्यप के साथ काम करता है। कृष्णा कश्यप के यहां चार-पांच ग्रुप में लड़के रात्रि में टीम बनाकर अलग अलग समय पर हाईवे के किनारे खड़ी गाड़ियों से पलास और पेचकश से टैंक का ढक्कन खोलने के बाद पाईप से डीजल की चोरी करते हैं। मनीष कुमार जांगडे ने जानकारी दिया कि उसके ग्रुप में अशोक सोनवानी, मोनू यादव, और सुभाष कश्यप काम करते हैं। एक अप्रैल की रात्रि जांजगीर फोर लाईन में सड़क के किनारे खड़े ट्रेलरऔर ट्रकों से डीजल चोरी किया है। जानकारी देने के बाद फोन पर कृष्णा कश्यप ने आदेश दिया कि धौराभाठा हिर्री के पास सड़क में दीपांशु कौशिक मिलेगा। दीपांशु कौशिक का मोबाइल नंबर मोनू यादव को दिया। कृष्णा ने कहा कि डीजल दीपांशु कौशिक के पास बेचना है। इसके बाद मोनू यादव ने दीपांशु कौशिक से फोन पर ही बात किया।
मनीष जांगड़े ने जानकारी दिया कि हमलोग धौराभाठा आकर 6 अलग अलग जरिकेन में भरे 35-35 कुल 210 लीटर डीजल दीपांशु कौशिक और तुषार चक्रधारी को बेच रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने धावा बोलकर हमें पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार छाबनीब करने पर सफेद रंग की बिना नंबर की स्कार्पियों में डीडल से भरे 6  जरिकेन को बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने पाईप समेत पेचकश और पलास को जब्त किया है।
 पुलिस टीम ने स्कार्पियों के अलावा एक मोटर सायकल को भी कब्जे में लिया है। संपूर्ण कार्यवाही  के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपियों को
न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close